देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित कांवली गांव में कथित धर्मांतरण व प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। वीर सावरकर संगठन की शिकायत पर पुलिस ने 2 महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
आरोप है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित भी कर रही थीं और उन्हें विभिन्न प्रकार के लाभ का लालच भी दे रही थीं। सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे व पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने में ले आई।
वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों की शिकायत भी मिल रही थी।
थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 व 5 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक विनय प्रसाद भट्ट को भी सौंपी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




