मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात, पांच जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के जल संसाधन व ऊर्जा विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड की 21 प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं में से 5 परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के संचालन से राज्य को स्वच्छ ऊर्जा, राजस्व व रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि राज्यहित में जल्द सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी और परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में केंद्र हर संभव सहयोग भी करेगा।
यह मुलाकात उत्तराखंड में नवीकरणीय ऊर्जा व जल संसाधन क्षेत्र में तेज़ी लाने की दिशा में अहम भी मानी जा रही है।