उत्तराखंड

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में 5399 प्रत्याशी, 47 निर्विरोध निर्वाचित; 782 ने वापस लिया नामांकन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनावी मैदान में अब 5399 प्रत्याशी ही अपनी किस्मत आजमाएंगे। 47 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए जबकि 782 ने अपने नामांकन ही वापस ले लिए। गुरुवार को प्रदेशभर में निकाय चुनाव नामांकन करने वालों को नाम वापसी का मौका भी दिया गया।

मेयर के लिए 25, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 51 व नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव से पीछे ही हट गए। वहीं निगम पार्षद के लिए 217, पालिका सदस्य के लिए 218 व पंचायत सदस्य के लिए 214 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।

राज्य के एक नगर पालिका और दो नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित भी हुए।

वहीं, नगर निगमों के 14 पार्षद

नगर पालिका के 20 वार्ड सदस्य

नगर पंचायतों के 10 वार्ड सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचित हो गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button