सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को सीएम धामी का संदेश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: सीएम धामी ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने उन्हें दूसरी बार राज्य का मुख्य सेवक बनने का अवसर दिया व उसी भावना के अनुरूप सरकार ने कार्यभार संभालते ही सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान भी शुरू किया। उन्होंने कई चयनित युवाओं से फोन पर बातचीत कर उन्हें उत्साहपूर्वक जनसेवा में योगदान देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि राज्य सरकार बीते 4 वर्षों में लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति दे चुकी है और यह अभियान लगातार ही जारी है। उन्होंने कहा कि अब युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर सरकारी सेवाओं में चयनित भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में लागू कठोर नकल विरोधी कानून व निष्पक्ष, पारदर्शी चयन प्रक्रिया ने योग्य युवाओं को उनका उचित सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।
सीएम धामी ने चयनित कार्मिकों से ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा कि राजकीय सेवक के रूप में उन्हें मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर भी रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इसे चयनित अभ्यर्थियों के परिवारों व राज्य सरकार दोनों के लिए गर्व का विषय भी बताया।
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए थे। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट और उद्यान विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायक व मशरूम पर्यवेक्षक शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा का संकल्प पत्र भी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




