कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का गढ़वाल दौरा आज से, चुनावी रणनीति पर मंथन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल मंडल के 4 जिलों के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा भी करेंगी और संगठन से फीडबैक भी लेंगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि दौरे की शुरुआत ऋषिकेश से ही होगी। 7 मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी आयोजित की जाएगी। 8 मई को कुमारी सैलजा केदारनाथ धाम में दर्शन करेंगी व वापसी में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगी।
9 मई को चमोली जिला कांग्रेस की बैठक के बाद वह बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगी। 10 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन के बाद श्रीनगर को लौटेंगी। वहीं, 11 मई को चंबा में टिहरी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित भी है।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह व चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




