जनता की आवाज से बनेगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: भुवन कापड़ी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जनता के सुझावों से तैयार करेगी। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि समिति जिला और विधानसभा स्तर पर समाज के हर वर्ग से संपर्क कर सुझाव जुटाएगी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।
मंगलवार को कांग्रेस भवन में समिति की पहली बैठक में घोषणा पत्र की रूपरेखा तैयार की गई। प्रेसवार्ता में भुवन कापड़ी ने कहा कि युवा, महिला, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, छात्र, आंगनबाड़ी, अल्पसंख्यक, पूर्व सैनिक, उद्यमी और व्यापारी समेत सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे।
समिति के संयोजक डॉ. प्रेम बहुखंडी ने कहा कि नेहरूवादी समाजवाद और सार्वजनिक संस्थाओं की पुनर्स्थापना कांग्रेस के घोषणा पत्र का मूलमंत्र होगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों को मजबूत करने, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
समिति के सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए हजारों लोगों ने आंदोलन किया, लेकिन आज आंदोलनकारियों को अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। बैठक में समिति की सदस्य सुजाता पॉल भी मौजूद रहीं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




