उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग से घोड़े, खच्चरों का भी किया जा रहा है रेस्क्यू


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुई विनाशकारी बादल फटने की घटना के बाद पशुपालन विभाग द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति और पीपल फॉर एनिमल्स उत्तराखंड के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत व बचाव कार्य शुरू किए गए हैं।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक नागरिकों और पशु कल्याण संगठनों की मदद से हजारों पशुओं की जान बचाई जा चुकी है। पीपल फाॅर एनिमल्स उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2013 की भांति यात्रा मार्ग में फंसे हुए पशुओं को अविमुक्त करने के कार्य में सराहनीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी में आपातकालीन निकासी के लिए हजारों यात्रियों को हैलीकाॅप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया। हालांकि मार्ग में कई घोड़े फंसे हुए हैं इनमें विशेष रूप से जंगलचट्टी और लिनचोली जैसे स्थानों पर टूटे हुए मार्ग के कारण घोड़े उन स्थानों से निकलने में साक्षर हैं। पशुपालन विभाग ने पशु क्रूरता निवारण समिति और पीपल फाॅर एनिमल्स उत्तराखंड के साथ मिलकर उक्त स्थानों पर भोजन-चारा की व्यवस्था की है जिससे सड़कों के साफ होने तक पशुओं को पर्याप्त भोजन|


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button