देहरादून में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ आज, भाजपा ने बताई चारधाम यात्रा में विघ्न डालने की कोशिश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
आज बुधवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी ‘संविधान बचाओ रैली’ के जरिए बीजेपी सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करेगी। रैली में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सचिन पायलट, हरीश रावत और यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को रैली में जुटाने की तैयारी भी पूरी कर ली है।
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रैली पर सवाल उठाते हुए इसे चारधाम यात्रा में विघ्न डालने की कोशिश बताया। उन्होंने कांग्रेस से रैली रद्द करने और राज्यहित में यात्रा व्यवस्था में सहयोग की अपील भी की। साथ ही कांग्रेस पर संविधान की आड़ में नकारात्मक राजनीति करने का आरोप भी लगाया।




