सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पंजाब में विवाद गहराता जा रहा है। 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा नेता एचएस फूलका ने पुस्तक में किए गए दावों को लेकर सोनिया गांधी पर सवाल उठाए हैं।
एचएस फूलका ने पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि 1984 के सिख दंगों के संदर्भ में पुस्तक में सोनिया गांधी की ओर से किए गए दावे ऐतिहासिक तथ्यों और सरकारी रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। उन्होंने दंगों के दौरान सेना की तैनाती में हुई देरी को लेकर भी सवाल उठाए।
फूलका ने आरोप लगाया कि पुस्तक के जरिए राजीव गांधी और गांधी परिवार की जिम्मेदारी से ध्यान हटाने तथा उन्हें क्लीन चिट देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं, इसलिए सोनिया गांधी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।
फूलका के अनुसार, पुस्तक में सेना की तैनाती में देरी के लिए तत्कालीन सेना प्रमुख पर जिम्मेदारी डालने का प्रयास किया गया है, जबकि यह बयान तथ्यों से मेल नहीं खाता।
दरअसल, सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने उसी रात सेना प्रमुख जनरल एएस वैद्य से सेना बुलाने के लिए कहा था। पुस्तक के अनुसार, जनरल वैद्य ने दिल्ली के निकट तैनात सैन्य इकाइयों में सिख जवानों की मौजूदगी के कारण उन्हें तैनात करने से परहेज किया और देहरादून जैसी दूर-दराज की जगहों से सेना बुलवाई। इसी दावे को लेकर एचएस फूलका ने आ
