Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

नानकमत्ता के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह का 100 वर्ष की उम्र में निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह का 100 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन पंजाब के कपूरथला में निधन हो गया। वह धार्मिक यात्रा के दौरान रिश्तेदारों से मिलने पंजाब गए थे। उनके निधन की खबर से नानकमत्ता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रविवार को परिजन उनके पार्थिव शरीर को नानकमत्ता लेकर पहुंचे, जहां सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नानकमत्ता मुक्तिधाम घाट पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

रुद्रपुर मुख्यालय से पहुंची पुलिस की गारद ने एसआई संजय कुमार और नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में गॉड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम अरदास के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दर्शन सिंह अपने पीछे दो पुत्र भगवान सिंह और बलदेव सिंह, दो पुत्रियां निर्मल कौर और बलजिंदर कौर तथा पौत्र अमनदीप सिंह, रविंदर सिंह, नितिन सिंह और गुरजीत सिंह सहित परिवार को छोड़ गए हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, सूबेदार सुरजीत सिंह, बाबा प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह करनावल, डॉ. गुरचरण सिंह, सुखविंदर सिंह, जैल सिंह, अमरीक सिंह और दर्शन सिंह कामरेड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button