देहरादून: लक्ष्मण सिद्ध के जंगल में रास्ता भटकीं 5 महिलाएं, SDRF ने 12 किमी पैदल रेस्क्यू कर बचाया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून के लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास घने जंगल में रास्ता भटक जाने से 5 महिलाएं फंस गईं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त सर्च अभियान चलाकर सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया।
एसडीआरएफ के अनुसार, डीसीआर देहरादून व चौकी हर्रावाला से सूचना मिलने के बाद मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और घने जंगल के बीच करीब 12 किलोमीटर पैदल सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, जिसके बाद सभी महिलाओं को सकुशल खोज भी लिया गया।
रेस्क्यू टीम ने महिलाओं को सुरक्षित जंगल से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया व बाद में हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया। एसडीआरएफ ने लोगों से जंगल व ट्रैकिंग क्षेत्रों में केवल निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने और आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतने की अपील भी की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




