उत्तराखंड की सहकारी खेती योजना को बड़ा झटका, नेकोफ पर डेढ़ करोड़ रुपये के गबन का आरोप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने के लिए शुरू की गई सहकारी सामूहिक खेती योजना को अब बड़ा झटका लगा है। टिहरी जिले के मोगी गांव में चल रहे पायलट प्रोजेक्ट में हैंड होल्डिंग सपोर्ट के लिए चयनित संस्था नेकोफ (NECOF) पर करीब 1.5 करोड़ रुपये के गबन का आरोप भी लगा है। मामले में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक ने नेहरू कॉलोनी थाने में 2 अलग-अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
परियोजना निदेशक आनंद शुक्ल के अनुसार, मोगी बहुउद्देशीय सहकारी समिति ने 70 एकड़ बंजर भूमि को लीज पर लेकर संयुक्त सहकारी खेती की योजना भी शुरू की थी। तकनीकी व व्यावहारिक सहयोग के लिए नेकोफ का चयन किया गया था और विभिन्न गतिविधियों के लिए उसे 71.90 लाख रुपये से अधिक की धनराशि भी दी गई। आरोप है कि पांच वर्ष बीतने के बावजूद संस्था ने कोई कार्य नहीं किया, जिससे समिति को आय नहीं हुई और उस पर ब्याज का बोझ भी बढ़ता गया।
इसके अलावा ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए भी नेकोफ को जिम्मेदारी व ऋण उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अनुबंध के बाद भी प्लेटफॉर्म तैयार ही नहीं किया गया। सचिव सहकारिता के निर्देश पर संस्था को ब्लैकलिस्ट करने व सरकारी धन की वसूली के लिए मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




