उत्तराखंड

ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर देहरादून पुलिस सक्रिय, पीस कमेटी के साथ की गई गोष्ठियाँ


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों व पीस कमेटी सदस्यों के साथ गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

इन गोष्ठियों के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों ने स्थानीय नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि पर्व के दौरान कोई ऐसा कार्य न हो जिससे अन्य धर्मों की धार्मिक भावनाएं आहत हों या साम्प्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने पीस कमेटी सदस्यों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें व अन्य समुदायों के लोगों से भी संवाद बनाए रखें ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलतफहमी उत्पन्न ही न हो।

गोष्ठियों में यह भी स्पष्ट किया गया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और सभी स्थानों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button