educationउत्तराखंड

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष माना जाएगा, नियमावली में होगा संशोधन

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा को अब 12वीं समकक्ष माना जाएगा, कैबिनेट ने मंजूरी दी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पॉलिटेक्निक का 3 वर्षीय डिप्लोमा अब 12वीं पास के समकक्ष मानने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया है। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा नियमावली में संशोधन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है।

अब, हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण की समकक्षता प्राप्त होगी।

इससे कक्षा-10 के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी अन्य स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी ले सकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विनियम, 2009 में संशोधन करते हुए अध्याय-बारह के विद्यमान विनियम में नया क्रमांक 10 जोड़ा जाएगा।

इस निर्णय से राज्य के छात्रों के लिए नई शिक्षा व रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button