देहरादून: लूट के बाद पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार देर रात लूट की वारदात के बाद पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश की इलाज के दौरान ही मौत हो गई, जबकि एक आरोपी फरार भी है। मुठभेड़ में प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर भी गोली लगने से घायल भी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पौंधा निवासी ठेकेदार देवराज को बदमाशों ने रोककर करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया और विरोध करने पर गोली भी मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत भी हो गई। वहीं थाना प्रभारी व घायल पीड़ित का इलाज जारी है।
घटना के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल व एसपी सिटी ने मौके का निरीक्षण किया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




