धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, महिला नीति पर फैसले के आसार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार सुबह कैबिनेट बैठक शुरू हो गई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह दूसरी और अप्रैल महीने की पहली बैठक है, जिसे काफी अहम भी माना जा रहा है।
बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ी घोषणा की संभावना भी है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार महिला नीति लागू करने के प्रस्ताव पर मुहर भी लगा सकती है।
इसके अलावा परिवहन निगम के लिए करीब 200 नई बसों की खरीद, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा व लोक निर्माण विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर फैसला भी हो सकता है।
कैबिनेट में हाल ही में विधानसभा के विशेष सत्र में पारित निंदा प्रस्ताव को राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजने पर भी सहमति बनने की संभावना भी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




