देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता हरीश रावत पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मंदिरों की यात्रा में बीजेपी पर आरोप लगाने के बजाय हरदा को आत्मचिंतन व प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में प्रायश्चित का प्रावधान है, न कि निरंतर शिकायत का।
चौहान ने आरोप लगाया कि हरीश रावत भगवान के दरबार में भी राजनीतिक मंच को ढूंढते हैं, लेकिन इससे न जनता प्रभावित होगी और न उन्हें आत्मशांति ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि बदलती जनसांख्यिकी, लव जिहाद व अवैध मजारों पर कार्रवाई के मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा विरोध में खड़ी भी दिखी है।
मुस्लिम यूनिवर्सिटी और नमाज की छुट्टी जैसे मामलों पर भी चौहान ने रावत की भूमिका पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक है और कौन सनातन संस्कृति की रक्षा में खड़ा रहा है, यह भलीभांति भी जानती है।





Loving the strategy angle in this piece-it really highlights how games like Super Ace Jili blend luck with smart play. Great read for any betting enthusiast!