उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज: कुत्ते के जबड़े से छुड़वाया नवजात शिशु, लहूलुहान हालत में हुई मौत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग के बाहर एक कुत्ता बुरी तरह लहूलुहान नवजात शिशु को अपने जबड़े में फंसा कर ले जा रहा था। गेट पर तैनात गार्ड ने यह दृश्य देखा और शिशु को कुत्ते के जबड़े से छुड़वाया। चिकित्सकों ने मौके पर आकर जांच की, तो पाया कि नवजात की मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह घटना रात करीब 1 बजे की है। इमरजेंसी के पीछे वाले गेट पर तैनात गार्ड ने कुत्ते को नवजात को ले जाते हुए देखा और शोर मचाया, जिससे कुत्ता शिशु को छोड़कर भाग गया। गार्ड ने तुरंत आपात चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी।

स्वास्थ्यकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच की, जिसमें पता चला कि नवजात की मौत हो चुकी थी। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया, और गायनी वार्ड को भी सूचित किया गया कि किसी का बच्चा तो गायब नहीं हुआ है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि यह नवजात शिशु कुत्ते के पास कहां से आया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button