लीसैंण क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मिले डॉ. धन सिंह रावत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के जैंती डांग व जैंती चक आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों को चैक वितरित किये। आज सोमवार को मंत्री धन सिंह रावतने थलीसैंण के चौथान क्षेत्र पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उन्हें चेक भी वितरित किये। इसके पश्चात मा0 मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयी छात्रावास पीठसैंण निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।




