Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चमोली: चमोली जिले में नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा भी किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हॉलमार्क लगाने की मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
मामला तब सामने आया जब ज्योतिर्मठ निवासी लवली रावत ने शिकायत दर्ज कराई कि गिरवी रखे गए उनके असली सोने के नथ व झुमकों की जगह नकली आभूषण वापस कर दिए गए, जिन पर फर्जी हॉलमार्क भी लगा था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ज्वेलर बंटी कुमार ने असली आभूषण बदलकर नकली तैयार कराए और उन्हें असली बताकर लौटा भी दिया।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि कर्णप्रयाग निवासी पंकज कुमार प्रभु कम कैरेट ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर उसे असली जैसा बनाने का काम भी करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को भी दबोचा। मामले में भारतीय न्याय संहिता व भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत केस भी दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में संचालित सभी हॉलमार्किंग केंद्रों का सत्यापन कराया जाएगा और इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




