उत्तराखंडक्राइम

देहरादून में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: छात्र, मजदूर और मेडिकल संचालक समेत तीन गिरफ्तार, 530 नशीले कैप्सूल बरामद

दून पुलिस का ड्रग माफियाओं पर प्रहार — 530 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ छात्र, मजदूर और मेडिकल संचालक गिरफ्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नामी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाला छात्र, एक मजदूर व एक मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल हैं। इनके पास से कुल 530 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल भी बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को चेकिंग के दौरान पुलिस ने शादाब सिद्दीकी व मोहम्मद मोहिद को 480 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दबोचा। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे पूरनपुर, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और सेलाकुई में किराए पर रहकर नशीले कैप्सूल छात्रों व मजदूरों को बेचते थे।

दोनों ने बताया कि ये कैप्सूल वे जमनपुर स्थित शान मेडिकल स्टोर से ही खरीदते थे। पुलिस ने मेडिकल संचालक वसीम को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 50 कैप्सूल भी बरामद किए। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की जा रही है।

अभियान, मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन के तहत ही चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले में नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई भी हो रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button