गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर मजदूरों के दो गुटों में मारपीट: 11 घायल, तीन एयरलिफ्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हथनी गदेरे में मजदूरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें 11 मजदूर घायल हो गए। तीन मजदूरों को गंभीर हालत में एयर लिफ्ट कर फाटा अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार्यदायी संस्था ने एसडीएम को अवगत कराया है। सोनप्रयाग कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, बीते बुधवार देर शाम करीब छह बजे केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदारनाथ से कार्यदायी संस्थान आरएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 मजदूर शटरिंग का सामान लेकर लिनचोली आ रहे थे। हथनी गदेरे में दोनों पक्षों की किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर, घोड़ा-खच्चरों का संचालन कर रहे मजदूरों ने आरएन कंपनी के मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है लाठी-डंडे से मजदूरों की पिटाई गई है। सूचना कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर और साइड इंचार्ज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
लिनचोली मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर घायलों का इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की बात कही। बीते गुरूवार को घायल मंजीत, चंद्रशेखर, सोमेश को एयर लिफ्ट कर फाटा लाया गया है। कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर गजेंद्र सिंह व साइड इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई है।
वहीं, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि घोड़ा-खच्चरों का संचालन कर रहे मजदूरों ने केदारनाथ से लौट रहे 11 मजूदरों के साथ मारपीट की है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।




