उत्तराखंड

देहरादून: आपातकालीन हालात में अब बजेगा हाईटेक चेतावनी सायरन, DM सविन बंसल की पहल पर 15 जगह शुरू हुई व्यवस्था


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून जिले में आपदा व आपातकाल की स्थितियों से निपटने के लिए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन भी लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर पहले चरण में शहर के 15 घनी आबादी वाले क्षेत्रों—जैसे प्रमुख थानों व चौकियों—में 8 से 16 किलोमीटर तक की रेंज वाले ये हाईटेक सायरन भी लगाए जा रहे हैं। आज शनिवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में इन सायरनों का परीक्षण भी किया गया।

दूसरे चरण में ऋषिकेश, विकासनगर व चकराता जैसे क्षेत्रों में भी इन्हें स्थापित भी किया जाएगा। यह सिस्टम खतरे की स्थिति में नागरिकों को तत्काल अलर्ट करने में मदद भी करेगा।

जिला प्रशासन अब एक रेपिड कम्यूनिकेशन सिस्टम भी ला रहा है, जो मिलिट्री, एयरपोर्ट, पैरामिलिट्री, बड़े अस्पतालों व अन्य वायटल यूनिट्स को एक साथ जोड़ने में सक्षम भी होगा। युद्ध जैसी स्थितियों में ये सिस्टम त्वरित संचार व नागरिक सुरक्षा में कारगर सिद्ध होगा।

DM ने स्पष्ट किया कि यह प्रयास लंबे समय बाद जिले में पब्लिक वार्निंग सिस्टम को आधुनिक स्तर पर उन्नत करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है।

मुख्य बातें:

  • पहले चरण में 15 हाईटेक सायरन, 8 और 16 किमी की रेंज के साथ।
  • सायरन थानों, चौकियों व कंट्रोल रूम से ट्रिगर किए जा सकेंगे।
  • पुराने 1970 के दशक के सायरनों की जगह नई तकनीक।
  • दूसरे चरण में ऋषिकेश, विकासनगर व चकराता में विस्तार।
  • जल्द ही लागू होगा रैपिड कम्यूनिकेशन सिस्टम।

इस अवसर पर ADM केके मिश्रा, SDM सदर हरिगिरि, CO अनिल जोशी व आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button