उत्तराखंडक्राइम

बिजनौर, बरेली और सहारनपुर के नशा तस्कर आये दून पुलिस के रडार पर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” को सार्थक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश निर्गत किये गये हैं, जिसके अधीन जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है| इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा अलग-अलग थान क्षेत्रों में की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-

1- थाना सेलाकुई
थाना सेलाकुई पुलिस माध्यम से चैकिंग के दौरान राजा रोड, मजार के पास, सेलाकुई से एक अभियुक्त वाजिद को 172 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्व थाना सेलाकुई पर मुअसं- 100/2024, धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह जनपद सहारनपुर का निवासी हैं और बरेली निवासी अपने रिश्तेदार इंतजार से उक्त स्मैक को कम दामों पर खरीदकर इंडस्ट्रियल एरिया और शैक्षिक संस्थानों के आसपास स्थानीय लोगो और छात्रो को उक्त स्मैक बेचकर मुनाफा कमाता था। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त इंतजार की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है।
बरामदगी
172 ग्राम अवैध स्मैक

 

2- कोतवाली नगर
रात्री एएनटीएफ देहरादून और कोतवाली नगर की सयुंक्त टीम द्वारा लक्षमण चौक क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मालवीय रोड से संदिग्धता के आधार पर एक व्यक्ति को चैकिंग के लिये रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस द्वारा मौके पर दबोचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 101.94 ग्राम अवैध स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू और नकदी बरामद हुई, अभियुक्त के विरूद्व थाना कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में राजमिस्त्री का कार्य करता था, इस दौरान उसकी पहचान राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी से हुई जो स्मैक सप्लाई का कार्य करता था, अभियुक्त द्वारा जल्दी पैसा कमाने के लालच में राशिद के साथ मिलकर स्मैक सप्लाई का काम करने लगा, अभियुक्त उक्त स्मैक को स्थानीय नशेडियो और शिक्षण संस्थानो के छात्रो को बेचकर मुनाफा कमाता था। अभियुक्त उक्त स्मैक को राशिद से खरीदकर लाया था, जिसे पुलिस द्वारा चैकिंग के द्वारा अभियुक्त से बरामद किया गया। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है।
बरामदगी
(1)- 101.94 ग्राम स्मैक,
(2)- 01 इलैक्ट्रानिक तराजू
(3)- रू0 5500/- नकद


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button