बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चमोली जिले स्थित बदरीनाथ धाम में आज शनिवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल का मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रंगद ने उनका अभिनंदन भी किया।
राज्यपाल ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट भी की। उन्होंने मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम में चल रहे रिवर फ्रंट व मास्टर प्लान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए तीर्थयात्रियों के अनुशासन को भी अनुकरणीय भी बताया।
राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से भक्ति व अनुशासन के साथ दर्शन करने की अपील की। साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से स्थानीय उत्पादों को खरीदकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का आग्रह भी किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




