राज्यपाल गुरमीत सिंह का पौड़ी दौरा, जिला अस्पताल का निरीक्षण और पुस्तकालय का लोकार्पण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
पौड़ी गढ़वाल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने पौड़ी दौरे के दूसरे दिन जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायज़ा लिया और मरीजों व तीमारदारों से बातचीत भी की।
राज्यपाल ने अस्पताल में उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता व आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण इलाज देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने आईसीयू, डिजिटल एक्स-रे व सीटी स्कैन यूनिट का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद राज्यपाल ने जिला पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया। उन्होंने पुस्तकालय की सुविधाओं का अवलोकन कर इसे विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। साथ ही छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी भी ली।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




