बादलों के बीच तपिश, फिर बारिश से राहत; उत्तराखंड में 19-20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: मई-जून की बरसात ने जहां इस वर्ष गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं जब भी आसमान साफ हुआ, सूरज ने झुलसाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। मंगलवार को भी ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। दोपहर तक बादलों के बीच निकली धूप ने तापमान बढ़ा दिया और लोगों को गर्मी से बेहाल भी कर दिया। लेकिन जैसे ही तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, मौसम का मिजाज ही पल भर में बदल गया।
तापमान में हल्की बढ़ोतरी
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों में जहां उमस व तपिश ने परेशान किया, वहीं पर्वतीय जिलों में बारिश के चलते दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम ही रहा।
19-20 जून तक यूपी में मानसून, उसके बाद उत्तराखंड में एंट्री
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि
राज्य में जल्द राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि 19-20 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश पहुंचेगा व इसके तुरंत बाद उत्तराखंड में भी दस्तक देगा। इससे पहले पूरे प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के तहत तेज बारिश होती ही रहेगी।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बुधवार के लिए बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जन, बिजली चमकने व तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।
23 जून तक रहेगा ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक यानी 23 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है।
लिहाजा, लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए जरूरी एहतियात बरतें व अलर्ट को गंभीरता से ही लें।




