ऋषिकेश से कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस 30 सितंबर तक रद्द, रेलवे ने दी जानकारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
ऋषिकेश। यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक चलने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस (14609/14610) को अब 30 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 26 अगस्त से ही बंद है।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि
जम्मूतवी मंडल के पठानकोट कैंट–कन्दरोरी रेलखंड की डाउन लाइन व जम्मूतवी–कटरा एवं जम्मूतवी–बाड़ी ब्राह्मण रेलखंड पर बाढ़ से ट्रैक और पुलों को नुकसान पहुंचा है। मरम्मत कार्य में समय लगने के कारण ट्रेन का संचालन फिलहाल संभव ही नहीं है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से कई जगह रेलवे ट्रैक भी बह गए थे, जिन्हें ठीक करने का काम जारी ही है। इसी वजह से रेलवे ने हेमकुंड एक्सप्रेस को 30 सितंबर तक रद्द रखने का निर्णय भी लिया है।




