अवैध खनन ऑडियो वायरल: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार: अवैध खनन से जुड़ी एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप ही मच गया। मामले में नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त कार्रवाई करते हुए इकबालपुर चौकी झब्बरेदा के चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में अवैध खनन से जुड़े लेनदेन व चौकी प्रभारी से संपर्क की बात सामने आई थी। प्रारंभिक जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद कार्रवाई भी की गई।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, देवेश सिंह व प्रदीप शामिल हैं।
एसएसपी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शेखर सुयाल को सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




