उत्तराखंड

पूर्व लिंग जांच करने वाले केंद्रों में सूचना देने वाले को भारी इनाम


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पूर्व लिंग जांच करने वाले केंद्रों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार और केंद्र संचालकों, चिकित्सकों को पकड़ने में मदद करने व्यक्ति को 1.50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के लिए इंफॉर्मर रिवॉर्ड स्कीम लागू किया गया है। लिंगानुपात में सुधार के लिए भारत सरकार की ओर से दो लाख रुपये की धनराशि दी गई है, इससे पहले सिर्फ 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाती थी, यह जानकारी एसी.एम.ओ डॉ. दिनेश चौहान ने दी थी।

पी.सी.पी.एन.डी.टी कार्यक्रम के अंतर्गत बीते शुक्रवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनपद देहरादून में संचालित एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और इमेजिंग केंद्रों के पंजीकरण, शिकायत आदि पर चर्चा की गई थी। झरना कमठान ने निर्देश दिए कि नियमित रूप से इमेजिंग सेंटर की मॉनीटरिंग कर पी.एन.डी.टी एक्ट का पालन करा जाए। निर्देश दिए गए कि लिंग जांच की सूचना देने पर दी जाने वाली राशि का प्रचार प्रसार करें।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button