सैनिक कल्याण परिषद कार्यालय का शुभारंभ, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर जोर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून में सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण, उत्थान व उनकी समस्याओं के समाधान में सैनिक कल्याण परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका भी है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नया कार्यालय पूर्व सैनिकों व परिषद के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ जनसेवा के कार्यों को और गति देने का माध्यम भी बनेगा। उन्होंने शमशेर सिंह बिष्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिषद सैनिक समाज व राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों व पूर्व सैनिकों का प्रदेश है और राज्य के विकास में सैनिक समाज का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। परिषद इस सहभागिता को और मजबूत बनाने का काम भी करेगी।
कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी ज्योति कोटिया सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




