उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की रफ्तार तेज, दो साल में 1640 कर्मियों को मिला प्रमोशन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति का सिलसिला लगातार ही जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस कर्मियों के मनोबल व कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस मुख्यालय ने नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत भी किया है।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, वर्ष 2025 व 2026 पदोन्नति के लिहाज से उत्तराखंड पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। वर्ष 2025 में 1000 से अधिक और साल 2026 में अब तक 580 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति मिल चुकी है। इस तरह पिछले 2 वर्षों में पुलिस की विभिन्न शाखाओं के कुल 1640 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिला है।
वर्ष 2026 में अब तक 13 पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान), 2 पुलिस उपाधीक्षक (एम), 26 निरीक्षक, 144 उपनिरीक्षक, 63 अपर एवं सहायक उपनिरीक्षक और 332 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नत किया गया है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है व कार्यक्षमता में भी सुधार होता है। उन्होंने निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के लिए पुलिस मुख्यालय व शासन के संबंधित विभागों की सराहना की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




