मसूरी के बार्लोगंज में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजना के तहत स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, जरूरी जांच, दवाइयां व टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
मंत्री जोशी ने कहा कि यह पहल शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और लोगों को घर के पास बेहतर उपचार भी मिलेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पार्षद शिवानी भारती, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




