मनोरंजन

बॉलीवुड से गुड न्यूज़: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, 7 नवंबर को बेटे का जन्म


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हैदराबाद: बॉलीवुड के चर्चित कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। 7 नवंबर को दोनों माता-पिता बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की जानकारी को साझा करते हुए लिखा— “हमारी खुशियों का बंडल आ चुका है, पूरे लाड़-प्यार से हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। बेबी बॉय, 7 नवंबर।”

विक्की-कैटरीना की इस खुशखबरी के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार भी हो रही है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने कपल को शुभकामनाएं भी दी हैं।

दोनों ने वर्ष 2021 में शादी की थी, और शादी की चौथी सालगिरह से पहले ही उनके घर नन्हा मेहमान भी आया है। हाल ही में नवरात्रों के दौरान कैटरीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की थी।

राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला, हुमा कुरैशी, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, नेहा धूपिया, सागरिका घाटके व गुनीत मोंगा सहित कई सितारों ने बधाई संदेश भेजे हैं।

बताया जा रहा है कि कपल 9 दिसंबर को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी अपने बेटे के साथ ही सेलिब्रेट करेगा। कैटरीना कैफ फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, जबकि विक्की कौशल हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘छावा’ की सफलता का आनंद भी ले रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button