खानपुर विधायक उमेश कुमार को डोईवाला में पुलिस ने रोका, समर्थकों के साथ हिंसा के बाद मामला दर्ज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने डोईवाला के पास टोल टैक्स लच्छीवाला पर रोककर कोतवाली में ले आई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात था। विधायक की पत्नी ने बताया कि उमेश कुमार शांतिपूर्वक एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
गौरतलब है कि बीते रविवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और उनके समर्थक उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और समर्थकों से मारपीट भी की। इस दौरान फायरिंग भी हुई। विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और बंदूक लेकर भागे, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई। उनके समर्थकों ने उन्हें संभाला, और सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरू की।
वहीं, देर शाम देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को हिरासत में भी ले लिया। हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में उमेश कुमार और चैंपियन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है, साथ ही उनके समर्थकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।




