गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा: मलबे में दबे 5 यात्री, दो की मौत, तीन घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने से 5 यात्री खाई में जा गिरे। हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
रेस्क्यू में जुटी SDRF व प्रशासन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा भूस्खलन के कारण ही हुआ। मौके पर तुरंत स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भी भेजा गया है।
बारिश बनी आफत
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से राज्य के अधिकांश इलाकों में प्री-मानसून बारिश भी जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही 19 जून के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया था। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन व मलबा गिरने की आशंका भी जताई गई थी।
अलर्ट पर मौसम विभाग
मौसम विज्ञान केंद्र ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी तेज गर्जन, हवाओं व बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने आगामी 23 जून तक मौसम में सुधार न होने की संभावना जताते हुए यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है।
यात्रियों से अपील
प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम व मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें और प्रशासन के निर्देशों का पालन भी करें।




