हरिद्वार ट्रामाडोल तस्करी केस में STF की बड़ी कार्रवाई, नेटवर्क का एक और सदस्य गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड एसटीएफ ने ट्रामाडोल तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार प्रजापति पर मुख्य आरोपी सचिन मनिहाल से प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल लेकर हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने का आरोप है।
एसटीएफ के अनुसार, 11 मई 2026 को मंगलौर क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद भी किए गए थे। मामले की जांच के दौरान बैंक लेन-देन, डिजिटल साक्ष्यों व तकनीकी जांच से पता चला कि आरोपी जनवरी 2026 से अब तक करीब 77 पेटियों (लगभग 6,930 डिब्बे) SPASMORE (Tramadol) कैप्सूल की अवैध सप्लाई भी कर चुका था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए व्हाट्सएप चैट व कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिए थे, लेकिन डिजिटल साक्ष्यों से उसकी भूमिका की पुष्टि हुई। एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पूरे सप्लाई नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन व अन्य आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच भी की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




