उत्तराखंड

उत्तराखंड में हेरोइन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: A.N.T.F. और रायवाला पुलिस की संयुक्त रेड में 45 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देहरादून, उत्तराखंड में नशे के सौदागरों पर एक और बड़ा प्रहार हुआ है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) और थाना रायवाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 151 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग ₹45 लाख रुपये बताई जा रही है।

साथ ही साथ यह कार्रवाई 29 सितंबर की रात देहरादून के रायवाला क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से संबंध रखते हैं और उत्तराखंड में नशे का जाल फैलाने की कोशिश कर रहे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है। उसी अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

आपको बता दे की 151 ग्राम अवैध हेरोइन जो की बाजार मूल्य: लगभग ₹45,00,000 रुपये हैं , वहीं पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे यह हेरोइन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से लाए थे। उनकी योजना थी कि इस हेरोइन को छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों, साथ ही नशे के आदि लोगों को बेचा जाए।
अभियुक्तों ने बताया कि वे इस कार्य को लंबे समय से अधिक धन कमाने की लालच में कर रहे थे।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने इस कार्रवाई के बाद एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है:

नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। यदि आपके आसपास कोई नशे से संबंधित गतिविधि हो रही हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

A.N.T.F. (Anti-Narcotics Task Force) द्वारा अब तक दर्जनों सफलतापूर्वक अभियान चलाए जा चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस और A.N.T.F. की ये संयुक्त कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां नशे के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेंगी। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और अधिक तीव्रता से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://hytaletextures.com/account | https://hytaletextures.com/cart | https://hytaletextures.com/eventv2 | https://hytaletextures.com/faq | https://hytaletextures.com/info | https://hytaletextures.com/login | https://hytaletextures.com/member | https://hytaletextures.com/page | https://hytaletextures.com/product | https://hytaletextures.com/register | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |