सिलेंडर और टायर गोदाम में आग, महिला और बच्चा झुलसे, लाखों का नुकसान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में कृष्णा कॉलोनी के एक घर में देर शाम खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक ही आग लग गई। इस हादसे में 8 वर्षीय बच्चा व एक महिला झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में खड़ी बाइक भी जलकर राख ही हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पाया।
अग्निशमन अधिकारी महेशचंद ने बताया कि
प्रारंभिक जांच में आग का कारण गैस लीकेज या चूल्हे में अचानक भड़की आग माना जा रहा है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने व सिलेंडर, रेगुलेटर की नियमित जांच करने की अपील की।
वहीं रुद्रपुर के तीनपानी क्षेत्र में टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सैकड़ों टायर जलकर राख ही हो गए और गोदाम भी ध्वस्त हो गया।
गोदाम मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि
उनकी फर्म पूरे कुमाऊं क्षेत्र में टायर सप्लाई करती है। आग के कारणों की जांच पुलिस और अग्निशमन विभाग भी कर रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




