उत्तराखंडमौसमवायरल न्यूज़

उत्तराखंड में भारी बारिश, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, मसूरी और कर्णप्रयाग में भूस्खलन से हालात गंभीर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज गुरूवार को भी उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है। बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल, पिथाैरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मसूरी में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद शहर में घना कोहरा छाया है। बारिश के बाद पिक्चर पैलेस में भारी भरकम पुश्ता ढह गया। जिससे कई घंटे बाद आवाजाही शुरू हुई। वहीं, किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर भी भूस्खलन से कई जगह रास्ता बंद है।

कर्णप्रयाग में बीते बुधवार देर रात से तेज बारिश जारी है। बारिश के चलते कर्णप्रयाग नैनीसेन मार्ग आईटीआई के पास बंद हो गया है। यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से मलबा आया है, जिससे घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button