चारधाम यात्रा में नई पहल: वाटरलेस यूरिनल और ट्रैवल किट से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चारधाम यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए परिवहन विभाग ने इस बार कई नई पहल भी शुरू की हैं। पहली बार यात्रा मार्ग पर वाटरलेस यूरिनल लगाए जाएंगे, जिससे बदबू व गंदगी की समस्या नहीं होगी।
उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर सात वाटरलेस यूरिनल भी मंगाए गए हैं, जो बायो टॉयलेट की तर्ज पर काम करेंगे और स्वच्छता बनाए रखने में मदद भी करेंगे।
इसके अलावा यात्रियों को ट्रैवल किट भी दी जाएगी, जिसमें वोमिटिंग बैग, यूरिनल बैग, सैनिटाइजर, वेट वाइप्स और कूड़ा रखने के लिए छोटा बैग भी शामिल होगा। यह किट चेकपोस्ट पर यात्रियों की संख्या के अनुसार वितरित भी की जाएगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए नारसन चेकपोस्ट पर वेटिंग रूम भी बनाया जा रहा है, जहां ग्रीन कार्ड की सुविधा के साथ कूलर, इंटरनेट व एलईडी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
परिवहन विभाग ने देहरादून में 5 और सोनप्रयाग में 1 चेकपोस्ट स्थापित की है, जबकि यात्रा मार्ग पर निगरानी के लिए नौ सचल दल भी तैनात भी किए जाएंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




