“युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियां”: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में युवाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को “ऐतिहासिक व प्रेरणादायक” बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया व नई शिक्षा नीति ने न केवल युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान किए हैं, बल्कि उन्हें रोज़गार प्रदाता बनने की दिशा में प्रेरित भी किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा,
“आज भारत का युवा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहा है। यह पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच और नीतिगत स्पष्टता का ही परिणाम है।”
राज्य सरकार ने भी युवाओं के लिए उठाए अभूतपूर्व कदम:
सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज़ पर उत्तराखंड सरकार ने भी युवाओं के कल्याण के लिए सशक्त व प्रभावी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि:
- रिकॉर्ड स्तर पर सरकारी नौकरियों में भर्ती की गई है।
- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत हजारों युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
- मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभ नहीं दे रही, बल्कि उन्हें नेतृत्वकर्ता व भविष्य निर्माता बनाने की दिशा में कार्य भी कर रही है।
“हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड का युवा आत्मनिर्भर बने, आत्मविश्वास से भरा हो और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका भी निभाए।”
यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य सरकार युवा विकास व स्वरोजगार को लेकर कई नई योजनाओं पर कार्य भी कर रही है।




