सीएम धामी के निर्देश पर कर्नल अजय कोठियाल ने केदारनाथ की सुरक्षित यात्रा का दिया आश्वासन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम धामी के निर्देश पर केदार यात्रा पुनर्व्यवस्था का निरीक्षण कर लौटे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व आपदा विशेषज्ञ कर्नल अजय कोठियाल ने कहा, केदार यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है।आगामी सात सितंबर से यात्रा पूरी क्षमता के साथ 2013 से पहले वाले रास्ते पर चलेगी।
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दोनों रास्तों को अधिक क्षमता के लिए भी विकसित कर यात्रा को सुचारू किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 31 जुलाई की आपदा में लगभग वर्ष 2013 की आपदा जैसा ही नुकसान हुआ, लेकिन सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने शानदार काम किया।
वहीं, सात सितंबर से तीन नवंबर तक यात्रा के अंतिम चरण के लिए पैदल मार्ग ऐसे दुरुस्त किया जा रहा कि आसानी से यात्रा प्रभावित न हो। धाम में महत्वपूर्ण स्थानों पर होने वाले कार्यों के लिए निर्माण सामग्री आसानी से पहुंचाई जा सके। दूसरे चरण में कपाट बंद होने के बाद छह माह मार्ग की अन्य बड़ी बाधाओं को दूर करने पर फोकस किया जाएगा।
यात्रा के अंतिम चरण में आपदा प्रबंधन टीम की योजना के तहत लिंचौली के अतिरिक्त पैदल मार्ग में अन्य किसी स्थान पर यात्रियों को ठहराया नहीं जाएगा, क्योंकि लिंचौली रहने के लिए काफी बड़ा और सुरक्षित स्थान है। आपदा में मिसिंग लोगों के बारे में कहा, अब तक कुल 27 लोगों के लापता होने की सूचना है।
उन्होंने यह भी कहा कि सात शव आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने ढूंढ लिए हैं, वहीं शेष की तलाश लगातार की जा रही है। बताया, उनके द्वारा केदार यात्रा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंप दी गई है, जिसमें आपदा को लेकर समय-समय पर दिए सीएम के अमूल्य सुझावों को भी शामिल किया गया है।




