उत्तराखंड
त्यूणी में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, दूसरा देहरादून रेफर
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में पुरटाड रोड पर शनिवार रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे का पता रविवार सुबह चला। दुर्घटना में उत्तरकाशी के मोरी तहसील स्थित सुनकुंडी निवासी खजान दास (40) की मौत हो गई, जबकि सूचानू गांव निवासी रविन लाल (34) घायल हो गए।
थाना प्रभारी कुलदीप शाह के अनुसार, सुबह करीब 7:40 बजे कंट्रोल रूम से वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन के पास एक व्यक्ति मृत और दूसरा घायल मिला।
घायल रविन लाल को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731