सोमेश्वर के कंडोलिया मनान में जन मिलन कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने 13.50 लाख की घोषणा की
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
अल्मोड़ा: सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कंडोलिया मनान गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता दिलाने जैसी मांगें मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने शेष लंबित समस्याओं के जल्द निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।
इस मौके पर रेखा आर्या ने विधायक निधि से 13.50 लाख रुपये सड़क निर्माण व अन्य विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता भी है।
जन मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




