देहरादून STF की बड़ी कार्रवाई, डिजिटल अरेस्ट गिरोह के दो साइबर ठग कश्मीर से गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट व फर्जी बैंक खातों के जरिए देशभर में ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 साइबर ठगों को जम्मू-कश्मीर के बडगाम (श्रीनगर) से गिरफ्तार भी किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में शिकायतें भी दर्ज हैं।
मामला देहरादून के 71 वर्षीय बुजुर्ग से जुड़ा है, जिन्हें नवंबर 2025 में खुद को टेलीकॉम और सीबीआई अधिकारी बताने वाले ठगों ने “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर करीब 65 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर भी करा लिए थे। फर्जी पुलिस वर्दी, व्हाट्सएप वीडियो कॉल, नकली दस्तावेज व गैर-जमानती वारंट दिखाकर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी भी दी गई थी।
तकनीकी व बैंकिंग ट्रेल के विश्लेषण के बाद एसटीएफ ने शौकत हुसैन मलिक व बिलाल अहमद को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों फर्जी बैंक खाते, मोबाइल सिम व एटीएम कार्ड के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकालते थे। आरोपियों के खातों में कुछ ही महीनों में लाखों रुपये का लेन-देन भी मिला है।
एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि यह एक संगठित साइबर नेटवर्क है, जो डिजिटल अरेस्ट समेत कई तरीकों से देशभर में लोगों को ठगी का शिकार भी बना रहा था। अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




