राजाजी टाइगर रिजर्व: एक वन मार्ग पर 10 करोड़, बाकी 165 किमी के लिए सिर्फ 41 लाख!
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में स्थित कौड़िया-किमसार-गंगाभोगपुर वन मोटर मार्ग के लिए सरकार ने 11 किमी सड़क सुधार के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया है, जबकि रिजर्व के अन्य 165 किमी वन मार्गों के अनुरक्षण के लिए केवल 41 लाख रुपये ही जारी हुए हैं।
पहले इस मार्ग की लंबाई 5 किमी बताई गई थी और डामरीकरण प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे 11 किमी से अधिक कर इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम भी शामिल कर लिया गया। निर्माण में क्रश बैरियर, पैरापिट, केसी ड्रेन व साइनबोर्ड जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं।
सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह काम वन्यजीवों की आवाजाही पर असर डालेगा? खास बात यह है कि इस परियोजना के लिए NTCA (नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी) से कोई अनुमति नहीं ली गई, जबकि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में भी इस मार्ग का जिक्र नहीं है।
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य जनहित में है और सभी जरूरी अनुमतियां ली जा चुकी हैं। फिर भी, सरकारी “मेहरबानी” और प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाएं ज़ोरों पर हैं।




