रामनगर: एफडब्ल्यू चैंपियन की स्मृति में विशेष कार्यक्रम, पोते ने दी इंटरैक्टिव प्रस्तुति
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रामनगर: भारतीय वन्यजीव फोटोग्राफी के जनक व उत्तराखंड के गौरव एफडब्ल्यू चैंपियन की याद में रामनगर महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पोते जेम्स चैंपियन ने महाविद्यालय में आकर एक इंटरैक्टिव सत्र व प्रस्तुति के माध्यम से अपने दादा के जीवन, कार्यों व वन्यजीव संरक्षण में योगदान पर प्रकाश डाला।
जेम्स चैंपियन ने कहा कि उनके दादा 1920 व 1930 के दशक में कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में सक्रिय रहे और बाघ संरक्षण के क्षेत्र में दुनिया में पहला कदम भी उठाया। उन्होंने प्राकृतिक परिवेश में बाघों की तस्वीरें खींची व इसे दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। जेम्स ने यह भी बताया कि उनके दादा का शिकारी व लेखक जिम कॉर्बेट के साथ गहरा संबंध था और उन्होंने कॉर्बेट को शिकार के बजाय संरक्षण व फोटोग्राफी की दिशा में प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम में वन्यजीव प्रेमी व संरक्षण विशेषज्ञ संजय छिम्वाल ने कहा कि एफडब्ल्यू चैंपियन ने यह साबित किया कि हर बाघ की धारियां अलग होती हैं, जो आज टाइगर रिज़र्व में बाघों की गणना के लिए अपनाई जा रही तकनीक का आधार भी बनी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चैंपियन की विरासत उनके पोते के माध्यम से नई पीढ़ी तक भी पहुंच रही है।
जेम्स चैंपियन ने रामनगर में अपने दादा के जीवन व कार्यों पर प्रस्तुति देना सम्मान की बात बताते हुए कहा कि उनके दादा व दादी का प्रिय स्थान, चैंपियन पूल व वहां तक जाने वाला चैंपियन रोड आज भी उनकी ही याद दिलाता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




