Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का खतरा, 12 जिलों के लिए अलर्ट

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन की फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने आगामी फ्लैश फ्लड रिस्क बुलेटिन जारी करते हुए 11 अगस्त शाम 5:30 बजे तक 12 जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में कम से मध्यम स्तर की आकस्मिक बाढ़ की आशंका जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान फ्लैश फ्लड का खतरा बना रह सकता है।

लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में सतही जल बहाव और जलभराव की स्थिति पैदा होने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग और तकनीकी संस्थानों से मिली पूर्व चेतावनियों के आधार पर राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार एहतियाती कदम उठाने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button