उत्तराखंड

रोडवेज बसों में लगेगा जीपीएस और कैमरा, एक कंट्रोल रूम से होगी पूरी निगरानी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड रोडवेज की बसों की निगरानी अब जीपीएस व ऑनलाइन कैमरों के माध्यम से की जाएगी। परिवहन निगम प्रबंधन ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है, और जल्द ही सभी रोडवेज बसों में जीपीएस डिवाइस व ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य बसों के संचालन, माइलेज व सवारियों की शिकायतों पर निगरानी रखना है।

परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी ने इस पहल के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सबसे पहले उन कंपनियों से संपर्क किया जाएगा जो बसों में जीपीएस व ऑनलाइन कैमरे स्थापित करने में सक्षम हों। जीपीएस डिवाइस लगाए जाने से रोडवेज की बसें अपने निर्धारित मार्गों पर ही चलेंगी, और इनका माइलेज भी सही रहेगा।

जीपीएस की मदद से बसों की निगरानी एक ही कंट्रोल रूम से की जा सकेगी। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरे को भी कंट्रोल रूम से लाइव ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे सवारियों की शिकायतों का समाधान भी तेजी से किया जा सकेगा। इस बदलाव के बाद ड्राइवर और कंडक्टर भी अपनी ड्यूटी अधिक अनुशासन के साथ करेंगे।

अभी तक कुछ बसों में कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन उनकी लाइव फुटेज की व्यवस्था नहीं थी। अब लाइव फुटेज मिलने के बाद किसी भी अप्रिय घटना की जांच भी करना आसान होगा। एमडी रीना जोशी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, और जल्द ही कंपनियों से आरएफपी लिए जाएंगे, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button